महिलाओं ने शोरूम से उड़ृाए लाखों के जेवर
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में एक ज्वैलरी शोरूम में ग्राहक बनकर आई कुछ महिलाओं ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, नांगलोई निवासी जियाउल रहमान का बेगमपुर की राजीव नगर मार्केट में एसआर नाम से ज्वैलरी शोरूम है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो लोग एक महिला के साथ शोरूम में पहुंचे और जेवरात दिखाने को कहा। जियाउल रहमान जेवरात दिखाने लगे। करीब 5 मिनट बाद दो अन्य औरतें आईं और जेवरात दिखाने को कहा। सभी अलग-अलग जेवरात देखने लगे। जियाउल रहमान ने उनके सामने जेवरात रख दिए। महिलाओं ने रहमान को बातों में लगा लिया। कुछ देर बाद सभी बिना कुछ खरीदे चले गए। जेवरात वापस रखने के दौरान सोने व चांदी की कई बालियां, पेंडेंट, टॉप्स, अंगूठी व अन्य जेवर गायब मिले। रहमान ने पहले फोन पर अपने दोस्तों और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने तीन महिलाओं व उनके साथ आए पुरुषों पर चोरी का शक जताया।